भारत ! हमारा देश भारत ! एक ऐसा देश जहां दिन प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओ को कम करने के सामने उसके उपाय कम है। हमारे देश में दिन प्रतिदिन विकास के कार्य, योजनाए और अनेक प्रयासोसे विकास की गति बढ़ रही है। भारत आज प्रगति की उस सीडी पे आके खड़ा है जहां से निश्चित मंजिल पाने से अब ज्यादा समय नहीं रहा है। हमारा देश आज उस परिस्थिति पर है जहां हमारे देश को उसके युवाओ के साथ की जरुरत है। अगर देश के युवा जागृत होंगे और उचित दिशा में देश के विकास के कार्यो में जुड़ेंगे तो देशमे बढ़ रही समस्याओ को रोक पाएंगे। डॉ . ए . पी . जे . अब्दुल कलाम के ' इंडिया 2020 ' के सपने को पुरा करने के लिए देश के युवाओ के पास बस 2 साल का ही समय बाकी है। पीछले कुछ सालो में किये हुए कार्यो की वजह से देश में ...